ai watan mere tujhe dilo jaan se chaha hai

 प्रभात की कलम से 

नाम  जब भी वतन  का आता है, खुद पे ही गुमान हो जाता है
नाज़ है कि हम हिंदुस्तानी हैं, और वतन ये हिन्दोस्ताँ हमारा है

ऐ वतन मेरे तुझे दिलोजान  से चाहा है
          ऐ  वतन मेरे तुझे दिलोजान से चाहा है
जितना सोचा था उससे कहीं बढ़के पाया है
          ऐ वतन मेरे तुझे दिलोजान से चाहा है

तुझ संग ही तो खेली मैंने पहली ये होली
         सबसे पहले खायी तेरी मिट्टी की गोली
उस मिट्टी संग तू भी मेरे दिल में समाया है
          ऐ वतन मेरे तुझे दिलोजान से चाहा है

तेरी जमीं में ही बिता है मेरा ये बचपन
          तुझ से ही तो पूरे हुए सब मेरे ये सुख स्वप्न
ऐसा लगता है जैसे तू मेरा साया है
          ऐ वतन मेरे तुझे दिलोजान से चाहा है

तुझसे ही तो सीखी मैंने जीवन की हर बात
         इतना काबिल तूने बनाया दे दूँ सबको मात
शक्ति बनकर तू ही मेरे मन में समाया है
         ऐ वतन मेरे तुझे दिलोजान से चाहा है

बलखाता सा आया यौवन तेरे ही तो संग
          तूने ही तो भर दिए इसमें जीवन के हर रंग
मैंने अपना हाले दिल बस तुझको सुनाया है
          ऐ वतन मेरे तुझे दिलोजान से चाहा है

तुझसे ही तो पाया मैंने पहला  पहला प्यार
          दिल को जैसे भिगो गयी वो बारिश की फुहार
तूने भी तो मुझपे अपना हक़ पूरा जताया है
          ऐ वतन मेरे तुझे दिलोजान से चाहा है

आने वाले कल की है ना चिंता कोई फिकर
          जब संग है तेरा तो मुझको फिर काहे का डर
तूने ही तो मुझको हरदम दुःख से उबारा है 
          ऐ वतन मेरे तुझे दिलोजान से चाहा है 


इतनी सी है इच्छा कि तू रख ले इतना मान 
          तेरी ही गोदी में निकले तन से मेरे प्राण 
तेरे आँचल में ही मैंने हर सुख पाया है 
          ऐ वतन मेरे तुझे दिलोजान से चाहा है 

Comments

Popular posts from this blog

Charno me bitha lo maa

नारी

Vande Mataram